ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर नार्थ वेस्टर्न यानी उत्तर-पश्चिम रेलवे एम्प्लाइज यूनियन शाखा रेवाड़ी के कर्मचारी आज से तीन दिन की हड़ताल पर हैं। अपनी मांगो को लेकर रेल कर्मियों ने आज से 72 घंटे के लिए अनशन कर धरने पर बैठे। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यह उनकी तीन दिन की हड़ताल है यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जायेंगे और आवश्यकता पड़ी तो रेल का चक्का जाम करेंगे। हड़ताल में आज जयपुर मंडल उपाध्यक्ष आर.के. यादव, ब्रांच अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, शाखा सचिव बलराम शर्मा, सचिव मातादीन एवं अन्य कर्मी हड़ताल पर रहे। कर्मियों ने कहा है की एम्प्लाइज यूनियन रेलवे में निजीकरण के खिलाफ है इसके अलावा न्यू पेंशन स्किम, नीवनतम वेतन एवं फिटनेस फॉर्मूले समेत कई मांगे है जिसे लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
