Saturday , 25 July 2026

योग से भारत बनेगा विश्व गुरु: महिपाल ढांडा

पानीपत 18 जनवरी।हरियाणा के शिक्षा, पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि योग भारत को विश्व में ताकतवर देश बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। यह विचार उन्होंने पानीपत के आर्य पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान 2025 की शुरुआत के दौरान व्यक्त किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। नियमित योग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह चुनौतियों का सामना करने की ताकत भी देता है। उन्होंने कहा, “योग को अपनाकर हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं।”

 

कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि यह 30 दिवसीय अभियान स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महर्षि दयानंद सरस्वती को समर्पित है। अभियान के तहत 50 लाख से अधिक नागरिकों की भागीदारी की उम्मीद है।

 

डॉ. आर्य ने कहा कि योग हरियाणा के पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। उन्होंने इसे विश्व रिकॉर्ड बनाने वाला अभियान बताते हुए सभी को इस दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *