हरियाणा डेस्क: व्यापारी को कट्टे से घायल कर उससे लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला फरीदाबाद का है, जहां बल्लभगढ़ तिंगाव रोड पर हुई व्यापारी के साथ लूट की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने यह दावा किया है। पुलिस के मुताबिक अभी तीन अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
व्यापारी के सिर पर कट्टे से वार कर उससे लूटपाट की
पुलिस की गिरफ्त में आए इन तीन युवकों पर आरोप है कि, उन्होंने 26 तारीख की रात बल्लभगढ़ तिगांव रोड पर एक व्यापारी के सिर पर कट्टे से वार कर उससे लूटपाट की थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल 6 लोग शामिल थे, जिनमें से एक ने पहले दुकान की रेकी की और उसके बाद दो बाइकों पर सवार होकर 5 बदमाशों आये और व्यापारी को घायल कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
Read More Stories
- आतंकी हमले की आशंका के चलते जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी, इन धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश
- Big Breaking: बारामुला में आतंकी हमला: आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड, दो जवान और एक नागरिक घायल
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि, आरोपियों से पूछताछ में जहां कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है, वहीं इनके अन्य साथियों का भी पता चलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
