हरियाणा की भाजपा समर्थित मनोहर लाल सरकार ने 26 अक्टूबर को अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि जन सेवा के नौ साल पूरे हुए। 26 अक्टूबर 2014 को जब प्रदेश के शासन की बागडोर हमने संभाली तो उस समय प्रदेश के समावेशी विकास का एक खाका तैयार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमने परिकल्पना की एक ऐसा हरियाणा बनाना है जहां खेतों में अनाज की भरपूर पैदावार हो, उद्योग का पहिया तेजी से घूमें। विश्व स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लाभ गरीब से ग़रीब आदमी तक पहुंचे। जब हमने सत्ता संभाली तो उस वक्त प्रदेश में निराशा, अवसाद भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद का बोलबाला था। हमारा नौ साल का कार्यकाल व्यवस्था परिवर्तन, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास, पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रहा है।

परिवार पहचान पत्र के जरिए 45 लाख परिवारों को 397 योजनाओं और सेवाओं का घर बैठे लाभ दिया। BPL की वार्षिक आय सीमा 1,20,000 से बढ़ाकर 1,80,000 हजार रुपये किये। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2750 रुपये मासिक पूरे देश में सर्वाधिक की। 2014 में लिंगानुपात 871 था जो आज सुधार कर 932 हुआ। DBT के माध्यम 12 लाख किसानों के खाते में फसल खरीद के पीछे 80 हजार करोड़ रुपये डाले गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News