पानीपत – हरियाणा की मशहूर सिंगर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जब हर्षिता को गोली मारी गई वो एक कार्यक्रम खत्म कर वापिस जा रही थी। वो अपने साथियों के साथ गाड़ी में जा रही थी तभी हमलावरों ने उस गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अंधाधुंध फायरिंग में सिंगर हर्षिता को चार गोलियाँ लगी। वहीं इस वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। बता दे कि हर्षिता को कुछ समय से धमकियाँ मिलने की भी ख़बरें सामने आ रही थी । ग़ौरतलब है कि हर्षिता फेसबुक पर लाइव आकर या वीडियो पोस्ट करके ऐसे आर्टिस्ट की टांग खींचती थी जो उसकी नजर में शराफत का नकाब ओढ़े हुए थे। उसके लाइव आकर बोलने के स्टाइल को लोग पसंद करने लगे थे। यही वजह थी की हर्षिता के चाहने वालों की संख्या में भी अच्छा ख़ासा इजाफा हो रहा था। उसकी हत्या की एक वजह ये भी हो सकती है। उसने पहले भी धमकी के वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
