नेशनल डेस्क: गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखें तो ऐसे में यह मुलाकात अहम माना जा रही है। आज यानि गुरूवार को पूर्व सीएम ने डोवाल से मुलाकात की। कैप्टन की मुलाकात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के बड़े नेताओं से हो सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
अमरिंदर सिंह ने अमिक शाह से किया ये अनुरोध
बता दें, बुधवार को ही अमरिंदर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद राजनीति में सिंह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करके और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देकर पिछले 10 महीनों से चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे का समाधान किया जाए।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
