इंटरनेशनल डेस्क: मंगलवार को कर्नाटक के रहने वाले 21 वर्षीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा की युक्रेन में मौत हो गई थी। नवीन की मौत उस समय हुई जब वह खाने के लिए लाइन में खड़ा था और रूस ने उस इमारत पर बमबारी कर दी। यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव में रूसी गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र की मौत को लेकर रूस ने एक बड़ा फैसला लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रूस ने ये कहा..
रूस ने कहा है कि, वह यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र की मौत की जांच करेगा। भारत में रूसी राजदूत नामित डेनिस अलीपोव ने बुधवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, रूस पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ‘मानवीय गलियारा’ बनाने के लिए काम कर रहा है और खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत की जांच करेगा। अलीपोव ने कहा कि रूस संघर्ष क्षेत्रों में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।” उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र की मौत की जांच की जाएगी।
Read More Stories
- दुनिया देखेगी भारत की दरियादिली, यूक्रेन के अनुरोध पर मदद लेकर गई वायु सेना
- भारत से मदद ना मिलने पर अब भारतीय छात्रों से क्रूरता कर रही यूक्रेनी सेना, ये VIDEO बयां कर रही सच्चाई
नवीन के पिता हुए भावुक
वहीं दूसरी तरफ, नवीन के पिता ने बताया कि, मंगलवार को सुबह 10 बजे बेटे का फोन आया था उसने कहा कि वो नाश्ता करके फ़ोन करेगा, इसके बाद कोई बात-चीत नहीं हुई और 2 बजे विदेश मंत्रालय का फ़ोन आया कि बेटे की यूक्रेन में मौत हो गई। मुख्यमंत्री बोम्मई ने भी कॉल किया मैंने सभी से उसका शरीर वापस लाने की अपील की। उन्होंने 2 दिन के अंदर उसका मृत शरीर वापस लाने का आश्वासन दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
