बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जींद में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं ने ट्रैक्टर और झोटा बुग्गी चलाकर रोष अपना जताया।
जिला पार्षद और कांग्रेसी नेता सतपाल ढांडा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी सैकड़ों महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि केंद्र और हरियाणा की सरकार बाबो की सरकार है जो किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही।
सतपाल ढांडा ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि देश से महंगाई कम करेंगे लेकिन आज भी पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में नहीं लाया गया है। उन्होंने मांग की केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जल्द से जल्द जीएसटी के दायरे में लाएं ताकि महंगाई कम हो सके अन्यथा कांग्रेसी लगातार धरने प्रदर्शन करते रहेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
