13 April 2019 करनाल:करनाल में छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना पर इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बल प्रयोग की बजाय प्रशासन को बातचीत से हल निकालना चाहिए था। इस तरह पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज बहुत ही निंदनीय है। इसके लिए उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही दिग्विजय चौटाला ने सरकार को भी इस घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की मुख्य वजह छात्रों को बस सुविधा नहीं मिलने की थी, जिसके चलते एक छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी।आपको बता दें बीते दिन करनाल में एक छात्र की मृत्युं के बाद छात्र संघ और पुलिस बल के बीच पथराव से लेकर हाथापाई तक काफ़ी बवाल मचा था।
प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
