Friday , 11 September 2026

संत बाबा सुच्चा सिंह जी जवद्दी टकसाल वालों की 16वीं बरसी को समर्पित पौधारोपण

लुधियाना, 22 अगस्त। गुरुद्वारा गुरु ज्ञान प्रकाश जवद्दी टकसाल में ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा सुच्चा सिंह जी बानी जवद्दी टकसाल की 16वीं बरसी पर संत बाबा अमिर सिंह की देखरेख में सांगतो द्वारा पौधारोपण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया को जानकारी देते हुए संत बाबा अमिर सिंह जी ने कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाना अब जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उन्हें पलना भी जरुरी है। संत बाबा अमिर सिंह जी ने इस मौके पर संगतो से घर के बहार जहाँ भी जगह मिले पौधे लगाने की विनती की। बता दें कि संत बाबा सुच्चा सिंह जी की बरसी को समर्पित समागम चल रहे हैं। 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे श्री पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *