एमपी डेस्क: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बामोर थाना अंतर्गत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। वजह सिर्फ ये थी कि, पत्नी ने उसे खाना खाने के लिए कहा। इतना ही नहीं, युवक ने अपनी बेटियों के साथ मारपीट भी की। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला पर ब्लेड से किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी का नाम पूजा वंशकार और पति का नाम रमेश वंशकार है। बताया जाता है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था। पति राम प्रवेश वंशकार आए दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता रहता था। इससे तंग आकर पूजा अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रहती थी। बीते दिनों ही वह अपने ससुराल आई थी। ससुराल में उसने सुबह पति से खाने के लिए कहा था। पूजा ने बताया कि उस वक्त राम प्रवेश ब्लेड से दाढ़ी बना रहा था। उसकी बात सुनकर ही उसे मारने के लिए दौड़ा। उसके घरवालों ने भी इन सबमें उसका साथ दिया।
Read More Stories
- देश के भीतर छुपे गद्यारों से बचें, ऐसे लोगों का DNA भारतीय नहीं हो सकता- अनिल विज
- कोरोना के घटते मामलों के बीच सामने आई टेंशन देने वाली खबर, Corona के नए वैरिएंट ने दी दस्तक
पूजा ने बताया कि सास, ससुर और ननद ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और पति ने ब्लेड से नाक काट दी। साथ ही वह महिला को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भर्ती करवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
