भिवानी में बीती देर रात जहां पूरा शहर तूफान के आगाज से भयभीत था, वही सैक्टर-13 में एक मकान में चोर अपना आतंक मचा रहे थे। मकान मर्चेंट नेवी में कार्यरत सतबीर सांगवान का है, जो रात को सभी सदस्यों के बाहर होने पर बंद था। चोर ना केवल घरेलू सामान व सोना, बल्कि हालही में खरीदी बलेनों गाड़ी तक को चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जाता है कि सैक्टर-13 निवासी सतबीर सांगवान मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। सतबीर अपनी ड्यूटी पर गए हुए हैं। वही सतबीर की पत्नी अपने बेटे सागर के पास गुडग़ांव गई हुई थी। इसलिए घर बीती रात बंद था। इसका फायदा उठाकर सतबीर के घर में सारी रात चोरों ने अपना आतंक मचाया और एक नई बलेनों गाड़ी सहित लाखों रूपये का घरेलू सामान चुरा ले गए। तुफान की आहट और बिजली गुल होने के चलते आसपड़ोस में इसकी भनक तक नहीं लगी।
सुबह पड़ौसियों ने जब मकान के ताले टुटे मिले और दरवाजे खाली दिखे तो सतबीर की पत्नी को सूचना दी गई। इसके बाद सतबीर का बेटा गुरूग्राम से अपनी मां के साथ यहां पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस में दी गई। सतबीर पूर्व सांसद जंगबीर सिंह का रिश्तेदार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मकान मालिक सतबीर सांगवान के बेटे सागर सांगवान ने बताया कि उनका मकान बीती रात खाली था। ऐसे में चोरों ने मकान के ताले तोडक़र एक बलेनो गाड़ी, कुछ सोना, डॉलर, कैमरे सहित घरेलू सामना चुरा ले गए। वही पुलिस सूचना पाकर मामले की जांच में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
