नेशनल डेस्क: जयपुर में चोरी का एक ऐसा ममाला सामने आया है, जिसे जानकर हरकोई सहम जाएगा। यहां एक महिला से चांदी के कड़े लूटने के लिए लुटेरों महिला के पांव काट दिए, जिसने बाद उसकी मौत हो गई। ये घटना घटना जयपुर रूरल के जामवारामगढ़ इलाके की बताई जा रही है। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला का कटा पैर शव के पास पड़ा था
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को महिला का शव मंगलवार दोपहर खेतापुर गांव में मिला। महिला की पहचान इसी गांव की गीता देवी के रूप में हुई है। वह जानवरों को चराने के लिए जंगल में लेकर गई थी। दोपहर करीब 12.30 से 1 बजे के बीच अपराधी ने उस पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर और गर्दन भी गहरे घाव हैं। वहीं उसका कटा हुआ पैर शरीर के पास पड़ा हुआ था। एसपी शर्मा ने बताया कि महिला के पैर से चांदी के कड़े गायब हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लूट के लिए घटना को अंजाम दिया गया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
