Wednesday , 28 October 2026

आई आई टी रूडकी में कार रेसिंग प्रतियोगिता में 15 टीम लिया भाग

रूड़की  : आई आई टी रूडकी में कार रेसिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है इस कार रेसिंग प्रतियोगिता में देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की 15 टीम भाग ले रही है। हर टीम में पांच पांच छात्र शामिल है। इस कार रेसिंग को कराने के लिए कई दिन से आई आई टी रूडकी में तैयारिया चल रही थी। कार रेसिंग के लिए ईंटो का एक स्पेशल रेसिंग ट्रैक बनाया गया है। इस ट्रैक की खासियत हार्ड बोर्ड से बनाये गए ओवर ब्रिज है। जिन पर कार तेजी से दौड़ते हुए चढ़ती है और ऊँची छलांग लगाकर नीचे आकर फिर से दौड़ने लगती है। इस रेसिंग ट्रैक को आई आई टी के छात्रों ने करीब दस दिन की कड़ी मेहनत के बाद बनाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस कार रेसिंग में एक राउंड दो मिनट का होता है जिसमे दो टीम की दो कार आपस में रेस लगाती है और जितने वाली कार अगले राउंड में पहुँच जाती है। आज इस रेसिंग का तीसरा दिन है 15 टीमो में से दो टीम कार खराब होने के कारण पहले ही बहार हो चुकी है। बाकी टीमो के चार चार राउंड हो चुके है और दो दो राउंड अभी बाकी है। इस बार विजेता टीम के लिए एक लाख रूपये का इनाम रखा गया है।

एक प्रतियोगी ने बताया की इस कार रेसिंग को पावर ड्रिफ्ट बोलते है और जो कार इसमें रेस लगाएंगी वो बड़ी कार का एक छोटा रूप है अंतर सिर्फ यह है की बड़ी कार को ड्राइवर स्टेयरिंग पर बैठ कर चलाता है और इसे रिमोट के द्वारा चलाया जाता है इसको बनाते समय हम कार के बारे में बहुत कुछ जानते और सीखते है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *