2014 से भी बड़ी जीत 2019 में दर्ज करेंगे: अमित शाह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली, (न्यूज डेस्क)। भारतीय जनता पार्टी 2019 में 2014 से भी ज्यादा प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। यह कहना है भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का। अमित शाह आज दिल्ली में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्टीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कार्यकारिणी की बैठक में 2019 में अजेय रहने का आह्वान किया। उन्होंने मौजूद नेताओं को संकल्प दिलाकर कार्यकरिणी के मूड और रणनीति का खाका सामने रखा।
अमित शाह ने ये भी कहा कि 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा तेलंगाना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जाहिर है मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता में वापसी की जद्दोजहद में लगी पार्टी के लिये राह आसान नहीं दिख रहा। खासकर सत्ता विरोधी लहर और एससीएसटी एक्ट के मुद्दे पर हो रहे विवाद और बवाल को देखते हुए राह कठिन दिख रहे हैं। अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में ये भी कहा कि हमारे पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सरकार की उपलब्धियां भी ऐसी है कि जो 70 साल में किसी सरकार की नहीं रही। इन उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का काम संगठन को है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
