Saturday , 31 October 2026

जब खड़े- खड़े नोटों को चबा गया रिश्वत खोर बिजलीकर्मी! रिश्वत मांगने के बाद डर गया रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारी

मोगा\ पंजाब:- रिश्वतखोर बिजली-कर्मी ने लोगों को अपनी एक हरकत से हैरत में डाल दिया। जब उसने खड़े खड़े एक हजार के नोट ही चबा डाले और वो वीडियो बनने के डर से। क्योंकि पैसे तो उसने रिश्त में मांगे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिश्वतखोर बिजली-कर्मी का कारनामा

हैरान कर देने वाला ये मामला पंजाब के मोगा का है। जहां चूहड़चक में एक रिश्वतखोर बिजली-कर्मी ने लोगों को हैरत में डाल दिया। बिजली विभाग के द्वारा ठेके पर रखा कर्मचारी गांव में मीटर की रीडिंग लेने आया था और यहां पर रिश्वत मांगने लगा।

परिवार से मांगी रिश्वत

पहले तो रिश्वत खोर कर्मी ने एक परिवार को भारी-भरकम बिजली बिल का आना बताया। जब डरे हुए परिवार ने समस्या से निजात दिलाने को कहा तो बिजली का मीटर खराब होने का बहाना बनाकर कर्मचारी ने उनसे रिश्वत ली। इस दौरान लोगों ने उसकी वीडियो बना ली।

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात सुनकर डरा कर्मचारी

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात सुन कर्मचारी सकपका गया और वहां पर लोगों को जुटते देखकर उसने हजार रुपए मुंह में निगल लिए। तब गांववासियों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह भींच दिया। काफी मशक्कत के बाद उसके मुंह से गीले नोट निकलवाए जा सके। इस घटना का जिक्र अब दूर-दूर तक हो रहा है।

बिजली मीटर के नाम पर मांगी रिश्वत

गांव चूहड़चक निवासी संदीप सिंह ने बताया कि, बिजली विभाग की ओर से एक कर्मचारी बलविंदर सिंह गांव में मीटर रीडिंग लेने के लिए आया था। इस दौरान उसने कहा कि उनका बिजली का मीटर खराब है। वह मीटर को डिफाल्टर में डालकर मामला सेटल कर देगा।

मामला सेटल करने के बदले मांगी रिश्वत

कर्मचारी बलविंदर ने मामला सेटल करने के बदले रिश्वत मांगी तो उसे पांच-पांच सौ रुपए के दो नोट दे दिए। साथ ही उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिसके बाद अपने आप को फंसता देख उसने नोटों को मुंह में निगल लिया। वहीं, वीडियो में भी उसकी यह हरकत कैद हो गई। तब उसे पकड़कर लोगों ने थप्पड़ मारे।

नोटों का सीरियल नंबर किया चेक

बाद में युवक को दिए रुपए और फोटोस्टेट कॉपी वाले कागज पर छपे नोटों का सीरियल नंबर चेक किया तो दोनों नोट एक ही सीरियल नंबर के निकले। इस मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। एसएचओ बेअंत सिंह ने कहा है कि शिकायतकर्ता के बयान उपरांत मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *