Saturday , 25 July 2026

जांच केंद्र में युवक ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल

बिहार डेस्क- बिहार के पटना से हैरान कर देने वाली खबर  सामने आई जहां पर इलाज के लिए जांच केंद्र पहुंची महिला का धोखे से अश्‍लील वीडियो बनाने के बाद यौन शोषण करने और फिर उसे वायरल करने के मामले में जांच केंद्र के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के सरदार भवन के सामने संचालित लैब के टेक्निशियन वार्ड नंबर 14 के लहरिया टोला निवासी मो जैनुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना करीब पांच वर्ष पुरानी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच कराने के लिए महिला उस जांच केंद्र पहुंची थी। इसी दौरान लैब टे‍क्निशियन जैनुल ने धोखे से उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया। इसके बाद जब वह घर पहुंची तो उसने काल कर इसकी जानकारी दी। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह मोबाइल पर अश्‍लील मैसेज भेजता था।

आरोपि‍त गिरफ्तार

उसे बार-बार अपने जांच केंद्र बुलाता था। मनमानी नहीं करने देने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता। लोकलाज के भय से महिला उसकी मनमानी सहती रही। किसी को कुछ नहीं बताया। अंदर ही अंदर घुटती रही। वह बार-बार जैनुल से वह वी‍डियो मिटाने को कहती थी। लेकिन, जब उसने जैनुल से कहा कि, अब वह उसकी मनमानी बर्दाश्‍त नहीं करेगी तब उसने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो कुछ दिन में महिला के स्‍वजनों के पास भी पहुंच गया। वीडियो देखकर परिवार के लोग सन्‍न रह गए।

Read More Stories:

महिला भी सदमे में आ गई। आक्रोशित स्‍वजन शिकायत करने जांच केंद्र पहुंचे तो जैनुल ने कुछ लठैतों को बुलाकर उन्‍हें खदेड़ दिया। इसके बाद आजिज होकर पीड़तिा ने मोकामा थाने में इसकी शिकायत की। मोकामा थाने के इंस्पेक्टर ने अश्लील वीडियो वायरल होने की पुष्टि की। कहा कि, प्राथमिकी दर्ज कर आरोपि‍त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *