Sunday , 26 July 2026

ब्रेकिंग : लुटेरों के गैंग का किया पर्दाफाश, 9 मामलों का हुआ खुलासा

दिल्ली 23 नवम्बर :- दिल्ली पुलिस ने लुटेरों के एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है। जो पिछले कई माह से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. इस गैंग ने एक माह के अंदर 9 लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी थी। गैंग के पकड़े जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस गैंग के बदमाश बेहद शातिर और बेखौफ होकर वारदात करते थे। ये लोग भीड़ भरे बाजार में पुलिस की मौजूदगी में भी लूट की वारदात को अंजाम देने में नहीं हिचकते थे। अगर कभी किसी ने लूट का विरोध किया तो ये तुंरत उसे गोली मार देते थे। इसी गैंग ने बीती 31 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी इलाके में एक कारोबारी से हथियारों के बल पर 4 लाख 80 हजार की लूट लिए थे। उस वारदात में कुल तीन बदमाश शामिल थे।

जब पुलिस ने इस गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया तो उनके पास से 1 लाख 20 हजार रुपये कैश 1 पिस्टल 6 जिन्दा कारतूस के साथ-साथ लूट में इस्तेमाल की जाने वाली मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस इन बदमाशों को काफी दिनों से तलाश कर रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली के लोनी गोल चक्कर से इन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने दिल्ली में लूटपाट और स्नेचिंग जैसी 9 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि इन बदमाशों से पूछताछ में कई और घटनाएं भी खुल सकती हैं।

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *