Sunday , 26 July 2026

3 यवुकों ने 1 महीने तक नाबालिग को कैद कर किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर खेत में फेंक हुए फरार

बिहार डेस्क- बिहार के पटना बेतिया में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक लड़की से तीन लड़कों द्वारा एक माह तक सामूहिक बलात्कार किया गया है। मामला बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, गौनाहा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गावं में शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की का उसके गांव के ही तीन युवकों ने किडनैप कर लिया और उसे उत्तरप्रदेश के गोरखपुर ले जाकर एक माह तक गैंगरेप किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़की ने किया भागने का प्रयास
इस दौरान लड़की ने वहां से भागने का प्रयास किया, किन्तु वह लड़कों की चंगुल में फिर से आ गई। उसके बाद शोर मचाने पर उसके अपहर्ता डर गए और उसे घर के पिछवाड़े फेंक कर भाग निकले। मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर की रात जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई, तो गांव के ही 3 युवक ने उसका किडनैप कर लिया और मुंह-हाथ बांधकर एक टेम्पू में बैठाकर नरकटियागंज स्टेशन ले गए।

Read More Stories:

घर के पिछवाड़े खेत में फेंककर फरार
उसे एक कमरे में कैद करके एक महीने तक तीनों बलात्कार करते रहे। लड़की ने बताया रविवार को जब तीनों लड़के किसी काम से बाहर गए हुए थे, तो वो मौका देखकर वहां भाग गई। बाहर आई तो एक शख्स ने उसे बस में बैठा दिया। किन्तु जब नरकटियागंज पहुंची तो वहां भी तीनों बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। लेकिन, शोर मचाने पर बदमाश उसे बेहोश कर घर के पिछवाड़े धान के खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *