Monday , 27 July 2026

बैंक अधिकारियों के प्लाट हडपने का मामला दर्ज , दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

शहर पुलिस ने बैंक अधिकारियों के प्लाट हड़पने के मामले में एक महिला सहित 4 लोगों को नामजद किया है। ​
​पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ के सहायक महाप्रबंधक नरेश कुमार की शिकायत पर कन्हडी निवासी बलवान सिंह, उसकी पत्नी कमलेश तथा मनोज व विक्रम सहित अन्य लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधडी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम विंडो एंव जिला उपायुक्त फतेहाबाद को भेजी थी जिस पर कार्रवाई की गई है। शिकयतकर्ता ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में जिस अधिकारी ने मिली भगत कर प्लाटों की रजिस्ट्री की उस तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए तथा सरकार को रिवन्यू मे जो चूना लगाया है उसकी भरपाई की जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायत में बैंक सहायक महाप्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि टोहाना में ”द बैंक एंप्लाइज को ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड बनाई थी बाद में जिसका नाम टोहाना को ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग लिमिटेड हो गया था। उन्होंने बताया कि सोसायटी ने भूना रोड पर जमीन खरीद कर वहां कॉलोनी काटी, जिसमें उनको भी दुकान व दो प्लाट मिले थे। सहायक महाप्रबंधक ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने 29 फरवरी 2016 को फर्जी तरीके से उनके प्लाटों की रजिस्ट्रियां कमलेश के नाम करवा ली।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *