हरियाणा डेस्क: जींद के जिला कांग्रेस कार्यालय के निकट शनिवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग अढ़ाई घंटे तक अपना सियासी ड्रामा दिखाया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने सामने हुए और जमकर नारेबाजी हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
कार्यकर्ता करते रहे एकदूसरे के खिलाफ नारेबाजी
भाजपा जहां कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना देना चाह रही थी वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे थे। इस चलते हरियाणा पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी तथा आरपीएफ की टुकडिय़ों को तैनात कर सुरक्षा कर्मियों की दीवार बनाई गई। एक तरफ कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली तथा दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ डटे रहे और नारेबाजी करते रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
