Sunday , 26 July 2026

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी 30 अगस्त को वित्तमंत्री के निवास स्थान का करेंगे घेराव

रोहतक, 30 अगस्त : बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के तीसरे दिन बहुउद्देशीय कर्मचारीयों ने 30 अगस्त को आंदोलन तेज करने का निर्णय लेते हुए रोहतक में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास स्थान का घेराव करने का एलान किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

MPHW यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलताज ने पत्रकारों से बात करते हुऐ कहा कि 28 अगस्त को डीजी हैल्थ ने कर्मचारियों के डेलिगेशन को वार्ता के लिए बुलाया था लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद कर्मचरियों ने सरकार दवारा मांगे न माने जाने तक अनिश्चितकाल हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया।

बता दें बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो दिन से हड़ताल पर है। आज हड़ताल का तीसरा दिन है जहाँ कर्मचारियों ने वित्तंमंत्री के निवास स्थान का घेराव करने का निर्णय लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *