फतेहाबाद जिले के गांव गिलाखेड़ा में एक प्रेमी जोड़ा कमरे में बंद था, ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो वे भड़क गए.लोगों ने दोनाें को कमरे से निकाला और उनकी सरेआम धुनाई कर दी. युवक की तो बेरहमी से पिटाई हो गई. इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो देखते-देखते वायरल हाे गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवक व युवती दूसरे गांव के बताए गए हैं. बताया जाता है कि गांव के कुछ लोगों ने एक कमरे में युवक व युवती को देखा, उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी और काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए. लाेगों ने युवक व युवती को बाहर निकाला गया और उनकी जमकर पिटाई की. मामले की वीडियो भी बनाई गई. पिटाई के दौरान लोगों ने युवक के कपड़े तक फाड़ डाले।
बाद में युवक के परिचित मौके पर पहुंचे और उन्होंने विरोध किया तो ग्रामीणों ने उनकी भी पिटाई कर दी. ग्रामीणों के अनुसार युवक व युवती पिछले कई दिनों से यहां पर घूम रहे थे. दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीण निगाह रखे हुए थे. मंगलवार को दोनों को एक कमरे से पकड़ लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
