नोएडा : सूरजपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी के बेटे ने देर रात को खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद मोहित ने घर में रखी हुई अवैध पिस्तल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गोली मोहित के सीने में लगी है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके गोली निकाल दी है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अवैध पिस्तल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
