Saturday , 25 July 2026

‘प्यार के चक्कर’ में घर से भागा प्रेमी जोड़ा, गांव वालों ने पकड़ा और दी ये खौफनाक सजा

मध्यप्रदेश डेस्क – मध्यप्रदेश के धार जिले के कुंडी गांव में भाग जाने की सजा के रूप में एक जोड़े की पिटाई की गई और उनके गले को टायर के साथ बांध कर नाचने के लिए मजबूर किया गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

10 को भागा था प्रेमी जोड़ा
लड़की 10 जुलाई को अपने प्रेमी गोविंद के साथ भाग गई थी और दोनों गुजरात चले गए थे।जिसके बाद लड़की के परिवार ने गंधवानी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दंपति के गुजरात से लौटने के बाद, ग्रामीणों और लड़की के परिवार के सदस्यों ने दंपति और उनकी मदद करने वाली नाबालिग लड़की की पिटाई की। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पांच लोगों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *