Sunday , 26 July 2026

सजा काटकर घर लौटे अजय चौटाला, पिता के लिए दुष्यंत चौटाला ने लिखा ये भावुक कर देने वाला ट्वीट

हरियाणा डेस्क: वर्ष 2000 में हरियाणा में 3206 जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी पूर्व सांसद और जननायक जनता पार्टी केेअध्‍यक्ष अजय सिंह चौटाला की सजा पूरी हो गई है। 26 मार्च 2020 से कोविड-19 की आपात पैरोल पर चल रहे अजय चौटाला बृहस्पतिवार दोपहर तिहाड़ से अपनी रिहाई की औपचारिकताएं पूरी कर दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। उनकी रिहाई से जजपा कार्यकर्ताओं में उत्‍साह है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनवरी 2013 में हुई थी सजा

बता दें, जनवरी 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला सहित 53 अन्य को सीबीआइ कोर्ट ने अलग-अलग अवधि व जुर्माने की सजा सुनाई थी। अजय चौटाला से पहले दो जुलाई 2021 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला भी रिहा किए जा चुके हैं। अजय चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली स्थित फार्म हाउस पर दुष्यंत ने अपने पिता अजय की अगवानी की और सजावधि को एक बुरे सपने जैसा बताया।

दुष्यंत चौटाला ने इस कदर जाहिर की अपनी खुशी

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता की रिहाई पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुशी जाहिर की करते हुए कहा है कि, डाक्टर अजय सिंह चौटाला उनके हीरो हैं। उन्होंने कहा कि अब डाक्टर चौटाला की नियमित उपस्थिति उनके लिए आशीर्वाद रूपी सहारा बनेगी। वे हम सबके नायक हैं। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि पिता को वापस घर में देखकर सभी बेहद खुश हैं। आज उनके परिवार और पार्टी के लिए 9 साल 25 दिनों का बुरा सपना भी खत्म हुआ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *