तरनतारन,16 मई: पंजाब पुलिस ने 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ड्रग जब्ती को अंजाम देते हुए 85 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई तरनतारन जिले में की गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े आरोपी अमरजोत सिंह उर्फ जोता संधू को गिरफ्तार किया गया। वह अमृतसर ग्रामीण के भिट्टेवाड़ गांव का निवासी है और भारत में इस नेटवर्क का प्रमुख ऑपरेटिव था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक जब्ती नहीं, बल्कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
पुलिस जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क ब्रिटेन स्थित तस्कर लल्ली द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसका संबंध पाकिस्तान की आईएसआई से भी है। ड्रग्स की खेप सीमा पार से भारत में लाई जाती थी, और जोता संधू उसे पूरे पंजाब में वितरित करता था।
एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में है। इस ऑपरेशन में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की गिरफ्तारियां और बरामदगियां संभव हैं।
यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
