Thursday , 29 October 2026

इस पार्टी में शामिल हुए कैब ड्राइवर सहादत अली, सदस्यता के बाद कही ये दिन छूने वाली बात

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क पर हुआ सरेआम थप्पड़ कांड से हरकोई वाकिफ है। सड़क पर लड़की के हाथों 22 थप्पड़ खाने वाले कैब ड्राइवर सहादत अली की अब जल्द ही राजनीति में एंट्री हो गई है। दरअसल, सहादत अली ने अखिलेश सरकार में कद्दावर मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सहादत अली ने पार्टी की सदस्यता ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की
सहादत अली ने शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता लेते हुए कहा कि, पुरुषों को इंसाफ नहीं मिलता, मैं उनके लिए लड़ूंगा और उनका मसीहा बनूंगा।  पार्टी ज्‍वाइन करने के बाद उन्‍होंने कहा कि मुझे इंसाफ नहीं मिला, लेकिन मैं हर नागरिक साथ खड़ा होकर उनका मसीहा बनूंगा।

थप्पड़ कांड के बाद आए थे चर्चा में
बता दें, सहादत अली थप्पड़ कांड की वजह से खूब चर्चाओं में रहे थे। सोशल मीडिया पर बी इनकी वीडियो जनकर वायरल हुई थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *