Monday , 27 July 2026
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

अम्बाला/चंडीगढ़, 12 जनवरी: हरियाणा सरकार के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए नगर परिषद अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक मंत्री विज के आवास पर हुई, जिसमें उन्होंने छावनी क्षेत्र में चल रहे परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और अधिकारियों को कार्यों के शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में प्रमुख रूप से छावनी क्षेत्र में डाली जा रही सीवरेज पाइप लाइन के काम की समीक्षा की गई। अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां पाइप लाइन डाली जा चुकी है, वहां सड़कों के मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने बब्याल, खुड्डाखुर्द, मच्छौंडा और 12 क्रॉस रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण पर भी चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बब्याल में एसटीपी का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष तीन एसटीपी जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

इसके अलावा, मंत्री विज ने निगार सिनेमा के पास गली में डाली जा रही स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन के कार्य की जानकारी ली और रोड के बीच में लगे बिजली के पोल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बैंक स्क्वेयर के सामने की जगह पर बिजली की तारों को हटाया जाए। गांधी ग्राउंड में साइकिल ट्रैक के निर्माण को लेकर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साइकिलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि इसका उद्घाटन जल्द से जल्द किया जा सके।

मल्टीलेवल कार पार्किंग के टॉप फ्लोर पर शेड लगाने के निर्देश

मंत्री विज ने रेलवे रोड पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग के टॉप फ्लोर पर शेड लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा कारें पार्क की जा सकें। इसके अलावा, उन्होंने कार पार्किंग में कार लिफ्ट के काम को जल्द पूरा करने का भी आदेश दिया।

बैठक में स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन के काम की भी समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य की प्रगति लगभग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा, पानी निकासी के लिए लेवल चेक करने के भी निर्देश दिए गए। ईदगाह रोड पर गुडगुडिया नाले के किनारे दीवार का निर्माण भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुहार, एक्सईएन मनदीप सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के कई पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे, जिनमें विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, ललता प्रसाद, सुरेंद्र बिंद्रा, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, आशीष अग्रवाल और अन्य शामिल थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *