नई दिल्ली, 18 जून 2025 – अमेरिका में एक चौंकाने वाली राजनीतिक गतिविधि ने भारत की कूटनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को कैबिनेट रूम में लंच पर आमंत्रित किया है। इस घटनाक्रम ने भारत में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“भारतीय कूटनीति बिखर रही है और प्रधानमंत्री पूरी तरह चुप हैं।”
उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर वही शख्स हैं जिनकी कथित भड़काऊ टिप्पणियों का सीधा संबंध अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमलों से था।
ट्रंप का पाकिस्तानी जनरल से लंच – क्या है भारत के लिए संकेत?
रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच ‘युद्ध विराम’ कराया है, जो यह संकेत देता है कि भारत द्वारा किए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने में अमेरिका ने हस्तक्षेप किया। इतना ही नहीं, अमेरिकी सेन्ट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने पाकिस्तान को ‘अभूतपूर्व आतंकवाद विरोधी साझेदार’ कहा है।
G7 से ट्रंप की अचानक विदाई और मोदी को गले न लगाने की चर्चा
जयराम रमेश ने सवाल उठाया,
“क्या ट्रंप का G7 सम्मेलन से एक दिन पहले ही निकल जाना और पीएम मोदी को गले लगाने से इनकार करना इसी नई समीकरण का संकेत है?”
उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘नमस्ते ट्रंप’ का जवाब अब ‘हाउडी मोदी’ के रूप में तिहरे झटके के साथ दिया गया है।
कांग्रेस का सीधा हमला – चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री?
कांग्रेस का दावा है कि यह घटनाक्रम भारत की वैश्विक छवि और कूटनीतिक शक्ति को नुकसान पहुंचा सकता है। विपक्ष लगातार यह मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी खुद इस पर स्पष्टीकरण दें और देश को बताएँ कि भारत की रणनीति क्या है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
