जम्मू कश्मीर डेस्क- जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों की खबरें आती ही रहती है जिसमें देश के जवानें को कई बार अपनी जान तक गवांनी पड़ जाती है, लेकिन फिर भी वे अपने पूरे जोश के साथ डटकर उनका सामना करते है। बता दें, ऐसा ही मामला जम्मू कश्मी के कुलगाम जिले से सामने आया जहां पर जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। बताया जा रहा है कि, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। यह एनकाउंटर कुलगाम के रेडवानी इलाके में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों जल्द से जल्द इलाके में छिपे हुए आतंकियों को पकड़ने की कोशिश करल रहे है। जवानों को शक है कि इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। कश्मीर जोन के पुलिस ने बताया कि, मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, जवानों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद जवानों ने इलाके को घेर लिया।
Read More Stories:
‘ए+’ श्रेणी का आतंकवादी ढेर
आतंकियों को घेरने के बाद जवानों ने उन्हें हथियार डालने को कहा था। लेकिन, आतंकियों ने जवानों की पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवीब में जवानों ने भई मोर्चा संभाला और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें, पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि, ‘पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम के ‘ए+’ श्रेणी का एक आतंकवादी मारा गया है।’ उन्होंने बताया कि, मारा गया आतंकवादी 2018 में शोपियां के जेनापुरा में हुए हमले सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
