Thursday , 10 September 2026

किन्नर समाज ने उठाया गौ सेवा और रक्षा का बीड़ा

दिल्ली मे गाय की हालत सुधारने के लिए किन्नर समाज ने गौ सेवा का बीड़ा उठाया है जिसके मद्देनजर किन्नर समाज के गुरु डोली सिंह की अगुवाई में किन्नर समाज ने गौपुत्र सेना के साथ मिलकर गौसेवा व गौरक्षा करने की घोषणा की। गौ सेवा की भावना को लेकर डोली सिंह ने कहा कि इतनी गौशालाएं, इतने संगठन और सरकारी योजनाओं के बाद भी गौ माता की हालत में सुधार क्यों नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि गौ सेवा को लेकर उनकी काफी गौसेवकों से भी बातचीत हुई। इसी दौरान लगभग दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात घायल व बीमार गायों के लिए काम करने वाले संगठन गौपुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपत सिंह से हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौपुत्र सेना के बारे में विस्तार से बताते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र संपत सिंह ने बताया कि 12 वर्ष पहले सडक़ पर एक घायल बछड़े को देखकर उनके अंदर घायल व बीमार बेजुबान जीवों की सेवा का भाव जागृत हुआ। इसके बाद हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार से गौवंश की सेवा के लिए गौ-सेवार्थ मिशन एक रुपया-एक रोटी की शुरुआत की गई। इसके बाद युवाओं का साथ मिलता गया और आज वही गौ-सेवार्थ मिशन भारतवर्ष के 16 राज्यों में निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय संगठन का रूप ले चुका है।

आज पत्रकार वार्ता के दौरान गौपुत्र संपत सिंह ने किन्नर डोली सिंह गुरुजी को गौपुत्र सेना का संरक्षक व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी घोषित किया। इसके साथ-साथ दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए किरणपाल मान को गौपुत्र सेना दिल्ली इकाई का अध्यक्ष भी घोषित किया गया। संपत सिंह ने किन्नर डोली सिंह गुरु जी व नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष किरणपाल मान को पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *