झज्जर की युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या नहीं की गई, बल्कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस का दावा है कि जांच टीम को घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें मंगलवार शाम 6:46 बजे युवती हाथ में बैग लेकर रेलवे लाइन के बीचोंबीच चल रही है। उसने जींद की ओर मुंह कर रखा है। एक मिनट बाद ट्रेन आई और युवती का शव पांच टुकड़ों में बंट गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं युवती के परिजनों ने सवाल उठाए कि उनकी बेटी गांव से 20 किमी दूर रोहतक कैसे पहुंची। अगर उसे आत्महत्या करनी थी तो उनके घर के पास ही रेलवे लाइन है, वह यहां आत्महत्या कर लेती।
जीआरपी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि सिंहपुरा गांव के पास डाउन लाइन पर शत-विक्षप्त हालत में 18 साल की युवती का शव पड़ा है। ASI राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को आत्महत्या या हादसा मानकर शव PGI के डेड हाउस में रखवा दिया। वहीं परिजन और ग्रामीणों का आरोप था कि दो युवकों ने पहले युवती का अपहरण किया, इसके बाद दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। शव को गांव से 20 किलोमीटर दूर रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर सिंहपुरा के पास फेंक दिया। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब मामला आत्महत्या का निकला है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
