Saturday , 25 July 2026

गृहमंत्री के 57वें जन्मदिन पर PM मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

नेशनल डेस्क- आज यानि 22 अक्तूबर को केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज जन्मदिन है। वे आज 57 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने कहा कि, मैंने कई वर्षों तक अमित भाई के साथ काम किया है, और पार्टी एवं सरकार को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखा है। वह ऐसे ही जोश के साथ देश की सेवा करते रहें। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैंकेंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन दीग्गज नेताओं ने बी दी बधाई

नितिन गडकरी कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, अद्वितीय राजनीतिक प्रतिभा के धनी, गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!। आपके कुशल नेतृत्व में भारत की सुरक्षा उत्तरोत्तर मजबूत हुई है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दें और आप शतायु हों, शुभकामनाएं!। वही शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई देते हुए कहा, भारत के गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री मा. श्री अमित भाई शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !देश सेवा में आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ !

योगी आदित्यनाथ किरेन रिजिजू ने भी दी बधाई

योगी आदित्यनाथ ने कहा, भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है। वहीं रिजिजू ने भी गृहमंत्री  को बधी देते हुए लिखा ‘सत्ता हमारे लिए साध्य नहीं, साधन है जिसके माध्यम से हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है और सफ़लता के शिखर पर आसीन करना है’ ~ अमित शाह। सुशिल कुमार मोदी रवि शंकर प्रसाद ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *