Saturday , 25 July 2026
हरियाणा में तेज बारिश और आसमानी बिजली से हुआ बड़ा नुकसान

हरियाणा में तेज बारिश और आसमानी बिजली से हुआ बड़ा नुकसान: 2 AC, इनवर्टर जले, युवक की पोल में करंट से मौत

झज्जर, 17 जून — हरियाणा में भारी बारिश और आसमानी बिजली की चपेट में आकर कई जिलों में नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। राज्य के 13 जिलों — रोहतक, पंचकूला, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद, गुरुग्राम, पानीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, नूंह और कैथल — में बारिश और आंधी का दौर जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झज्जर के लाल चंद कॉलोनी में आज दोपहर करीब सवा 3 बजे तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली एक घर पर गिरी। इससे घर की पूरी बिजली लाइन जल गई और घर में लगे दो एयर कंडीशनर, इनवर्टर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। जिस कमरे में AC लगा था, वहां महिला सो रही थी, लेकिन बिजली गिरने से कुछ मिनट पहले वह दूसरे कमरे में चली गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि AC पूरी तरह जल गया।

मौसम विभाग ने अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम विभाग के डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से 19 जून तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है।

इसके अलावा हिसार के नारनौंद में भी तेज बारिश के बाद लोहे के पोल में करंट आने से 28 वर्षीय मनजीत की दर्दनाक मौत हो गई, जो वकील के पास काम करता था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *