Thursday , 10 September 2026

नही थम रहा डेंगू का कहर,ये जगह बने हॉटस्पॉट

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 26 और मामले सामने आने के साथ ही स्थिति में कोई कमी नहीं आई है। नए मामलों के बाद डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 592 हो गई है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य चिकित्सा ने कहा, “सभी मरीज स्थिर हैं, और घर पर ही स्वस्थ हो रहे हैं।” उन्होंने कहा कि, अस्पतालों से कहा गया है कि, वे डेंगू के सभी बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग करें। मादा एडीज एजिप्टी डेंगू वायरस की वाहक है, और घरों और आसपास जमा ताजे पानी में अंडे देती है।

 घरों में मिला एडीज इजिप्टी मच्छर का लार्वा

विशेषज्ञों ने लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि मानसून के बाद की बारिश के बाद जलभराव के कारण डेंगू के मामले और बढ़ सकते हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुसैनाबाद और इंदिरा नगर इलाके के सात घरों में एडीज इजिप्टी मच्छर का लार्वा मिला।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *