पंजाब डेस्क- पंजाब में फिरोजपुर रैली रद्द होने के बाद से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर भी साझा की और लिखा, “डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी से मिले और उन्हें जन्मदिन के विशेष अवसर पर बधाई दी। मुझे कई वर्षों तक जोशी जी के साथ काम करने का सम्मान मिला है। मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ट्वीट कर उन्होंने लिखा, “डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाइयां। अपनी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’
Read More Stories:
प्रधानमंत्री ने दी मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
