गांव धौलेड़ा के स्वतंत्रता सेनानी श्योराम यादव का आज बीती रात निधन हो गया। स्वतंत्रता सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्योराम यादव 1940 में आजाद हिंद फौज में भर्ती हुए थे। उन्होंने देश सेवा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ काम किया था। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भी अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था। साथ ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आई एन ए में रहते हुए वे कई बार अंडमान निकोबार, सिंगापुर और बर्मा की जेल भी गए। श्योराम आजाद हिंद फौज के बाद 1951 से 1977 तक भारतीय सेना से जुड़ कर देश सेवा की। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है वहीं इस स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर सभी सरकारी व प्राईवेट शिक्षण संस्थानों ने शोक मनाते हुए अवकाश की घोषणा की। प्रशासन की ओर से बी डी पी ओ प्रमोद कुमार ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । स्वतंत्रता सेनानी श्योराम यादव श्रद्धांजलि देने प्रमुख समाज सेवी सत्यवीर यादव भोजावास व बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री भी पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
