Sunday , 26 July 2026
गुरुग्राम में "एक देश, एक विधायिका" सम्मेलन

गुरुग्राम में “एक देश, एक विधायिका” सम्मेलन: ओम बिरला करेंगे उद्घाटन, देशभर से जुटेंगे 500 प्रतिनिधि

चंडीगढ़, 27 जून : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सशक्त और समन्वित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हरियाणा के मानेसर में 3 और 4 जुलाई को “एक देश, एक विधायिका” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस भव्य आयोजन में देशभर से 500 से अधिक डेलीगेट्स—जनप्रतिनिधि, नीति निर्माता, विशेषज्ञ, और शहरी प्रशासन से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य देश की छोटी विधायी संस्थाओं को सशक्त करना और लोकतंत्र को एकरूप बनाना है।

केंद्रीय नेतृत्व की पहल पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक देश, एक विधायिका” विजन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल का हिस्सा है। लोकसभा सचिवालय के तत्वावधान में आयोजित यह देश का पहला सम्मेलन है, जो शहरी शासन व्यवस्था को मजबूती देने के इरादे से आयोजित किया जा रहा है।

कई वरिष्ठ नेता होंगे मौजूद

सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत अनेक राज्यों के विधानसभाओं के प्रतिनिधि और शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।

भव्य आयोजन के लिए चल रही गहन तैयारियाँ

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण स्वयं इस आयोजन की रोजाना निगरानी कर रहे हैं। अब तक तैयारियों को लेकर 12 से अधिक उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। हरियाणा विधानसभा सचिवालय, लोकसभा सचिवालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और गुरुग्राम जिला प्रशासन मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

शहरी शासन को मिलेगा नया दृष्टिकोण

सम्मेलन के दौरान शहरी प्रशासन की वर्तमान चुनौतियों, सुधारों और भविष्य की रूपरेखा पर मंथन किया जाएगा। उम्मीद है कि इस सम्मेलन से शहरी शासन प्रणाली के लिए ठोस और व्यावहारिक समाधान सामने आएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *