5 May 2019 : चुनावी माहौल है सभी राजनीतिक दल जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में लगे है। इसे चलते हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने अपने चुनावी अभियान के तहत हिसार जिले के गांव आदमपुर, खैरमपुर, सारगपुर भाडा भोडिया बिश्नोई सहित कई गावों के दौरे किए और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोटों की अपील की। बिजेद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के सामने आज किसी पार्टी का कोई वजूद नही रहा है। बृजेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत देश के लिए सराहनीय कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि आज से पिछले सालों का इतिहास देख लो कि पिछली पार्टियों ने देश के लिए कितना काम किया और आज भाजपा ने अकेले नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश को शिखर तक पहुँचाने का काम किया है। बृजेद्र सिंह ने इस दौरन भारी मतों से पार्टी की जीत का दावा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
