Sunday , 26 July 2026

28 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी, VIDEO जारी कर PM मोदी को कहा कुछ ऐसा..

यूपी डेस्क: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 28 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हिरासत में है। बता दें, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद प्रियंका वहां जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया था। प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, पुलिस हिरासत में रहते हुए प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘मोदी जी आज आप आजादी का अमृत महोत्सव मनाने लखनऊ आ रहे हैं। लखीमपुर भी जाइए। किसानों की पीड़ा सुनिए। मंत्री को बर्खास्त करिए और उसके बेटे को गिरफ्तार करिए।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *