Sunday , 26 July 2026

क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते दो युवकों को पुलिस ने किया काबू

पलवल, 12 जुलाई(सौरभ वर्मा): पलवल शहर थाना पुलिस ने सुचना के आधार पर सिविल लाइन कॉलोनी से क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौक़े से एक एलईडी , दो कैलकुलेटर ,पांच मोबाइल फोन , चार हजार रुपए नगद व एक सेटअप बॉक्स भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस को मुखबिर खास से सुचना मिली थी कि पलवल सिविल कॉलोनी में बने एक मकान में कुछ युवक क्रिकेट मैच पर लोगों को सट्टा खिलाने का काम करते हैं। सुचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से काबू किया। जिनके से सट्टे के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान और कुछ नकद भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों ने अपना नाम लतीफ़ और सुंदर बताया है। जोकि सिविल कॉलोनी में काफी दिनों से लोगों को मैच पर सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *