Tuesday , 27 October 2026

हरियाणा बीजेपी में बड़ा फेरबदल: 27 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जल्द बन सकते हैं नए जिले

चंडीगढ,17 मार्च| भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा में अपने संगठन को मजबूती देने के लिए नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि जहां प्रदेश में फिलहाल 22 जिले हैं, वहीं बीजेपी ने 27 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि प्रदेश में जल्द ही 5 नए जिलों की घोषणा हो सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इन इलाकों को मिल सकती है जिले की सौगात

बीजेपी ने जिन नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है, उनमें हांसी, ग्रेटर गुरुग्राम, गोहाना, डबवाली और बल्लभगढ़ शामिल हैं। माना जा रहा है कि पार्टी की यह रणनीति आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

 

हिसार में आशा खेदड़ की वापसी

हिसार में आशा खेदड़ को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पहले मंत्री रणजीत चौटाला से विवाद के कारण उन्हें हटाया गया था। अब पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है, जिससे सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

 

गुरुग्राम में सर्वप्रिय त्यागी को कमान

गुरुग्राम में बीजेपी ने सर्वप्रिय त्यागी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे बचपन से RSS से जुड़े रहे हैं। हालांकि, उनकी पत्नी हाल ही में हुए गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में वार्ड-6 से पार्षद पद का चुनाव हार गई थीं।

 

अहीरवाल में अजीत यादव को बड़ी जिम्मेदारी

ग्रेटर गुरुग्राम से किसी अहीर नेता को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। बीजेपी ने इस पर ध्यान देते हुए अजीत यादव को कमान सौंपी है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *