Friday , 11 September 2026

चेयरमेन हनुमान कुंडू और वाईस चेयरमेन कृष्ण मेहता ने संभाला कार्यभार

 सिरसा मार्किट कमेटी के नए चेयरमेन हनुमान कुंडू और वाईस चेयरमेन कृष्ण मेहता ने आज अपना कार्यभार संभाला। इससे पहले दोनों का भाजपा के नेताओं  और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। मीडिया से रूबरू होते हुए चेयरमेन हनुमान कुंडू ने अनाज मंडी में विकास कार्य करवाने का आश्वासन देते हुए कहा  कि सरकार ने उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसानों की समस्या के समाधान के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए वो  अधिकारियों से मिलेगें।
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चौपड़ा ने कहा कि हर पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते है और भाजपा अपने निष्ठावान व ईमानदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उनका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सिरसा में विकास के अनेक कार्य करवाए जाएंगें और किसानों की समस्या को दूर करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *