हरियाणा डेस्क: कोरोना को लेकर लगातार ये खबरें सामने आ रही हैं कि गांवों में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। तो वहीं हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने ऐसी खबरों पर खंडन करते हैं इसे एक दुष्प्रचार करार दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी तो हर एक जगह फैल रही है लेकिन सिर्फ गांवों को इसके लिए टारगेट करना ठीक नहीं है। मंत्री अनिल विज ने इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी खबरें फैलाने से पहले आंकड़ों पर गौर करना चाहिए। उनकी माने तो सरकार ने इसके लिए एक सर्वे करवाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुनाफाखोंरों को दी सख्त चेतावनी
इसके साथ ही मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से मुनाफाखोंरों को सख्त चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे। मंत्री अनिल विज शुरूआत से ही हरियाणा की स्वास्थय सेवाओ को लेकर सजग रहे हैं। जनता को सुविधाएं देने के लिए उन्होने कई प्रयास भी किए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
