चंडीगढ़,20 मई : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने चंडीगढ़ के सभी सरकारी, निजी और एन-एडिड स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। 23 मई 2025 से 1 जुलाई 2025 तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। यानी कुल 39 दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस आदेश से न केवल विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, बल्कि अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग के फैसले की सराहना की है। चिलचिलाती धूप और लू के बीच बच्चों को घर में सुरक्षित रहने का अवसर मिलेगा, जिससे वे गर्मी से जुड़ी बीमारियों से भी बच सकेंगे।
हालांकि, छुट्टियों के दौरान स्कूलों में प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह बंद नहीं रहेगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के प्रधानाचार्य, क्लेरिकल स्टाफ और ग्रुप-डी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अलावा, प्रत्येक स्कूल में 2-2 शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी ताकि शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए।
बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टी, लेकिन स्कूलों में जारी रहेगा जरूरी कामकाज।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले का मकसद सिर्फ अवकाश देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और जिम्मेदार प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखना भी है। गर्मियों की यह छुट्टियां बच्चों को न केवल आराम देंगी, बल्कि उन्हें नए सत्र की तैयारी का भी अवसर मिलेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
