Monday , 27 July 2026

राकेश टिकैत बार-बार क्यों मंत्री अनिल विज को बनाना चाहते हैं अपना वकील ?

हरियाणा डेस्क– हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने साफ-साफ कहा कि, किसानों की इतनी बड़ी मांग प्रधानमंत्री ने मान ली है जिसके लिए उन्होंने एक साल तक आंदोलन किया, लेकिन राकेश टिकैत व अन्य किसानों ने एक बार भी पीएम मोदी का धन्यावाद नहीं किया। तो वहीं किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि,  हरियाणा सरकार की हर बात प्रधानमंत्री सुनते है, तो दिल्ली में हरियाणा सरकार हमारी सिफारिश कर हमारी मांगों को आगे रख सकती है तो क्यों ना हरियाणा की सरकार हमें एमएसपी दिला दें।


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री अनिल विज हमारी वकालत क्यों केंद्र सरकार से नहीं करते- टिकैत

टिकैत ने आगे कहा कि, मंत्री अनिल विज हमारी वकालत क्यों केंद्र सरकार से नहीं करते। वे हमारी वकालत केंद्र से करें और हमारी मांगों को पूरा करने में मदद करें। इस पर मंत्री विज का कहना था कि, राकेश टिकैत बयान बदलू हैं, जो अपने बयानों पर स्थिर नही है। सकार ने कई बार उन्हें बातचीत करने के लिए बुलाया लेकिन किसानों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *