Saturday , 25 July 2026

रुड़की पहुंची भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया, सम्मान में मिली ALTROZ कार

नेशनल डेस्क: रुड़की टाटा मोटर्स की ओर से टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को सम्मान स्वरूप एक फोरव्हीलर कार भेंट की है। इस दौरान वंदना कटारिया ने कम्पनी का आभार व्यक्त करते हुए इस हौंसला अफजाई पर कहा हैं, कि ये उत्साहवर्धन अन्य खिलाड़ियों के लिए एक सबक होगा, जो देश के लिए कुछ करते है। उनके लिए देशवासी बहुत कुछ करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ढोल नगाड़ों से वंदना कटारिया का किया गया भव्य स्वागत

इस मौके पर टाटा मोटर्स के मैनेजर ने कहा कि, पूरी महिला हॉकी टीम ने अपने प्रदर्शन से विश्व में भारत का डंका बजा दिया है। वंदना कटारिया तो हैट्रिक गर्ल के रूप में हम सभी के दिलों में बस गई है। वंदना कटारिया और पूरी महिला हाकी टीम ने राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति भारतीयों के दिलों में प्रेम और बढ़ा दिया है। इस दौरान ढोल नगाड़ों से वंदना कटारिया का भव्य स्वागत किया गया।


Read More Stories

बता दें, रूडकी में देहरादून रोड स्थित टाटा के शोरूम पहुंची भारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया का शोरूम में जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए एक ALTROZ कार भी सम्मान स्वरूप भेट की गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *