Wednesday , 9 September 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में की तोड़फोड़

नई दिल्लीः गुजरात में पिछले 22 साल से सत्ता का सूखा झेल रही कांग्रेस पार्टी के लिए इस बार के गुजरात चुनाव जीवन मरण का प्रश्न बन गया है। पार्टी गुजरात में किसी भी तरह से बीजेपी की सत्ता विरोधी लहर को अपने पक्ष में करना चाहती है। पार्टी ने इसके लिए कई तरह के सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में बीजेपी नाराज चल रहे पाटीदार, दलित, ओबीसी समुदाय को अपने पक्ष में करने के लिए टिकट वितरण में इन समुदाय की भागीदारी का खास ख्याल रखा है। लेकिन कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद से पार्टी कार्यकर्ता टिकट बंटवारे को लेकर नाराज है। रविवार को गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ भी की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *