उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां सहजनवां इलाके के एक गांव में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सात बच्चों का पिता है और घटना के बाद से ही वह फरार है। किशोरी के माता-पिता ने सोमवार को सहजनवां पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, गांव में शनिवार की रात करीब 10.30 बजे किशोरी किसी बात को लेकर अपने पिता के डर की वजह से अपनी बड़ी मम्मी के घर के पास सुनसान जगह पर छिपी थी। आरोप है कि उसी दौरान शराब के नशे में आरोपी उधर से गुजरा और किशोरी को अकेला पाकर उसके मुंह को रुमाल से दबा दिया।
Read More Stories:
इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। फिर अपने घर में किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी अपनी बड़ी मम्मी के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। सोमवार को परिजनों ने थाने में तहरीर दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
